Monday, 21 November 2016

PM MODI ने दिया करोडो लोगो को 2-2 लाख का तोफा,आप भी आवेदन करें।

PM MODI ने करोड़ों लोगों को दिया 2-2 लाख का तोहफा, आप भी करें आवेदन
Live India


AGRA: PM MODI ने INDIA की गरीब जनता को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। अब देश के लोगों के घर का सपना उस तोहफे से पूरा होगा। जी हां केंद्र सरकार घर बनाने के लिए गरीबों को दो-दो लाख रुपए दे रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ की शुरुआत की। इस योजना से दुर्बल आय वर्ग को सस्‍ते में मकान उपलब्‍ध कराए जाएंगे। इसके योजना के तहत मोदी सरकार 2022 तक गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों को आवास मुहैया कराएगी।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को संबोधि‍त कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का पहला काम है कि शहरी क्षेत्र हो, ग्रामीण क्षेत्र हो सबके पास अपना घर हो। इसके लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं लेकर आ रही है।
नोटबंदी पर बोले
नोटबंदी पर बोलते हुए पीएम ने कहा, ”देश का कालेधन से मुक्‍त कराने के लिए मैंने जो बीड़ा उठाया है, उसको सबसे ज्‍यादा आशीर्वाद गरीबों ने दिया है। मैं हैरान हूं मेरे देशवासी तकलीफ झेलने के बाद भी इस काम की सफलता के लिए सिर उठा रहे हैं। आपका यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा। देश सोने की तरह तप करके बाहर निकलेगा।”

एक-एक पाई का हिसाब देना पड़ रहा है
पीएम ने कहा, ”जिनकी पहुंच ज्‍यादा है, आज उन सबको एक-एक पाई का हिसाब देना पड़ रहा है। अभी तो 20 तारीख हुई है, 5 लाख करोड़ से ज्‍यादा रकम लोगों ने आकर बैंकों में जमा की है।” नोटबंदी का फैसला लागू होने के बाद से विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार के फैसले का विरोध कर रही है और पीएम मोदी से फैसला वापस लेने की मांग कर रही हैं।
बिजली का काम लगभग पूरा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनधन योजना के तहत गरीबों का खाता खुलवाया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। इससे गरीबों को चूल्हा जलाने से मुक्ति मिलेगी और उन्हें गैस का कनेक्शन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 18 हजार गांव 18वीं शताब्दी में जीते थे। बिजली का काम पूरा करने की ठानी थी। 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। गरीबों की प्राथमिकता को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
तीन साल बाद आए प्रधानमंत्री
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन साल बाद आगरा आए। इससे पहल वह नवंबर 2013 में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने आए थे। विजय शंखनाद रैली भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी कोठी मीना बाजार मैदान से संबोधित की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषणों की शुरुआत करतेे हुए कानपुर रेल हादसे पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि राहत बचाव कार्य जारी है। राहत बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पीएम ने कहा कि रेल हादसे की जांच की जाएगी। घायलों और मृतकों के परिजनों का आर्थिक मदद दी जाएगी।
आवास योजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन रैली के मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत करोड़ों मकान बनेंगे। मकान ऐसे नहीं बनेंगे कि डब्बा लगें बल्कि अच्छे मकान बनाए जाएंगे। घर बनाने के लिए नौजवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। आवास योजना से नौजवानों को रोजगार भी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा सपना है 2022 तक हर गरीब का अपना घर हो।

Thursday, 18 August 2016

ओलंपिक में बोल्ट ने रचा इतिहास,200m दौड में जीता गोल्ड।

रियो डी जनेरियो: जमैका के उसेन बोल्ट ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक में 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया है. इसके साथ बोल्ट ने इतिहास रच दिया है. वह लगातार तीन बार ओलम्पिक में 100 तथा 200 मीटर का स्वर्ण जीतने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं. बोल्ट ने यह रेस 19.78 सेकेंड में पूरी की. यह इस सीजन में उनका यह सबसे अच्छा समय है. कनाडा के आंद्रे दे ग्रास ने 20.02 सेकेंड के साथ रजत जीता जबकि यूरोपीयन चैम्पियन फ्रांस के किस्टोफर लेमेट्रे ने 20.12 सेकेंड के साथ कांस्य जीता.

बोल्ट ने बीजिंग (2008) और लंदन (2012) ओलम्पिक खेलों में 100 तथा 200 मीटर का स्वर्ण जीता था. बीते दिनों बोल्ट ने रियो में 100 मीटर का स्वर्ण जीतते हुए गोल्डन डबल की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया था और अब उसे हासिल भी कर लिया है.

बोल्ट ने बीजिंग और लंदन में 4 गुणा 100 मीटर का भी स्वर्ण जीता था. अब बोल्ट की नजर 'ट्रिपल-ट्रिपल ' पर है. जमैका की टीम इस रेस के फाइनल में पहुंच चुकी है.

रियो में 100 मीटर रेस में अमेरिका के जस्टिन गाटलिन ने रजत जीता था जबकि कनाडा के आंद्रे दे ग्रास ने कांस्य जीता था लेकिन 200 मीटर में बोल्ट के सामने गाटलिन की चुनौती नहीं थी क्योंकि वह सेमीफाइनल से ही बाहर हो गए थे.

ग्रास ने बोल्ट के साथ हीट में हिस्सा लिया था और दूसरे स्थान पर रहे थे. बोल्ट को ग्रास से चुनौती की उम्मीद थी और हुआ भी यही. ग्रास ने बोल्ट के बाद दूसरा स्थान हासिल किया और रियो में अपना दूसरा पदक जीता.

Sunday, 22 May 2016

एक रिक्शा वाले के बेटे ने पास की IAS परीक्षा कायम की मिसाल.....




एक रिक्शा वाले के लड़के ने पास की IAS परीक्षा कायम की मिसाल

आज संदीप कुमार को भले ही सारे लोग जान जाएं. पूरी दुनिया उनसे जुड़ना चाहे लेकिन ऐसा हमेशा से नहीं था. वे समाज के वंचित और दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता एक रिक्शेवान का काम किया करते थे लेकिन संदीप ने UPSC की परीक्षा पास करने के क्रम में हर तरह के सुख-सुविधाओं से समझौता किया. उन्होंने दिन में काम और रात-रात भर जाग कर पढ़ाई की है. इतना ही नहीं उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी करेस्पॉन्डेंस के माध्यम से किया है.



पिता की मौत के बाद उन पर आ गया दोगुना प्रेशर.....
संदीप दिल्ली के कठपुतली कॉलोनी इलाके में झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं और उनके पिता भी उनके साथ रहा करते थे. पिता की मौत के बाद वे इस बात को लेकर और भी कटिबद्ध हो गए कि उन्हें UPSC की परीक्षा पास करनी हैं. वे अब समाज के वंचित तबके के विकास और बेहतरी के लिए अनवरत काम करना चाहते हैं.

संदीप की रैंकिंग से उनके IAS बनने m बाधा...
संदीप कहते हैं कि UPSC 2015 की परीक्षा में उन्हें मिले नंबरों के आधार पर वे आईएएस नहीं बन सकेंगे. हालांकि आईपीएस और आईआरएस बनना उनके जद में है. अब जब कि वे एक बेहतर स्थिति में होंगे. वे फिर से और बेहतर होने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा वे कहते हैं कि उनका परिवार खास तौर पर दो बहनों और मां ने उनके पढ़ाई के लिए हर तरह की सुख-सुविधा का त्याग किया है और वे व्यापक संदर्भ में महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करना चाहेंगे.

अब हम तो ईश्वर से यही दुआ करेंगे कि संदीप का हौसला और विजन इसी तरह बरकरार रहे और वे समाज में व्यापक और सकारात्मक बदलाव के लिए संघर्ष करते रहें.

Thursday, 12 May 2016

22 वर्षीय टीना ढाबी ने upsc civil services परीक्षा मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया.........click here

Tina dabi who first rank in civil services in allover india ....
Twenty-two-year-old Tina Dabi from Delhi has topped the prestigious Civil Services Examination 2015, conducted by the Union Public Service Commission (UPSC). Dabi's rank was followed by Jammu and Kashmir Athar Aamir-ul-Shafi Khan and Delhi’s Jasmeet Singh Sandhu, who secured the second and third rank respectively.

A visibly elated Dabi, who cleared the exam on her first attempt said she wanted to be a role model for girls aspiring to clear UPSC at first attempt. She added, "I did expect I would make it to the list because my exams went well, but number 1 - that's something that I would call the stuff of dreams."

Here are five things to know about this young achiever:

Advertisement
1. Tina Dabi, political science student, graduated from Lady Shri Ram College in 2014. Dabi, who has always been a good student, with deep interest in politics, was also pronounced 'student of the year' during her graduation, as revealed by her father.

2. The topper has chosen Haryana as her preferred cadre. She said that she always wanted to work in a challenging state - one of the main reasons behind her choosing Haryana. Further, women and gender equality is an issue close to her heart, she revealed. Talking about Haryana, she said, "We all know the sex ratio of girl and boy child is quite less and that is why I would like to contribute my efforts for the empowerment of women there." Elaborating more on her choice of Haryana as preferred state to work in, she said women should be given more chance to work in administration.

3. She credits her mother and her alma mater - Lady Shri Ram College for her success and mainly for her ideas about women empowerment. She said that she was brought up and shaped with very strong values as a young girl and a woman.

4. Dabi comes from a family of engineers. Both her parents are Indian Engineering Service (IES) officers. Her mother however has taken voluntary retirement from the job. Tina happens to be the first in the family who joined civil services. Her younger sister looks forward to following in Tina's footsteps.

5. The 22-year-old calls herself a typical Delhi girl, whose hobbies include painting, with a penchant for Madhubani painting, reading and shopping. She is also a movie buff and enjoys watching English television series.

Sunday, 6 March 2016

बांग्लादेश को पटकनी देकर भारत ने एशिया कप जीता।...

मीरपुर (ढाका), 6 मार्च | भारत ने पहली बार टी-20 फॉरमेट में खेले गए एशिया कप में खिताबी जीत हासिल की है। भारत ने रिकार्ड छठी बार यह खिताब का खिताब अपने नाम किया है। धौनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। मेजबान बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत के सामने 121 नों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने शिखर धवन (60) और विराट कोहली (नाबाद 41) की शानदार पारियों की मदद से 13.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत ने पांच रन के कुल योग पर रोहित शर्मा (1) का विकेट गंवाया था। इसके बाद कोहली और धवन ने दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 94 रन जोड़े।



99 के कुल योग पर आउट होने वाले धवन ने अपने टी-20 करियर की अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्का लगाया जबकि कोहली ने 28 गेंदों पर पांच चौके लगाए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 20 रनों पर नाबाद लौटे। धौनी ने ये रन 6 गेंदों पर बनाए। उनकी पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल हैं।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बारिश के कारण 15 ओवरों तक सीमित किी गए मैच में मेजबान टीम को 15 ओवरों में 5 विकेट पर 120 रनों पर सीमित किया था।

दूसरी बार फाइनल में पहुंची बांग्लादेश टीम के लिए महमुदुल्लाह रियाज ने सबसे अधिक नाबाद 33 रन बनाए जबकि शब्बीर रहमान ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अश्विन, नेहरा, बुमराह और जडेजा एक-एक विकेट लिए।

Sunday, 14 February 2016

भारत बना टी20 में नंबर वन....श्रीलंका को 2-1 से हराया. ....

विशाखापट्टनम : भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में आठ विकेट से हराकर श्रृंखला पर 2-1 से कब्‍जा जमा लिया. भारत की श्रृंखला में यह दूसरी जीत है. भारतीय टीम ने पहले श्रीलंकाई बल्‍लेबाजों को अपनी घातक गेंदबाजी से परेशान किया और बाद में महज एक विकेट खोकर 83 रनों का लक्ष्‍य हासिल कर लिया. भारत ने केवल राहित शर्मा का विकेट खोया. राहित शर्मा ने आज मात्र 13 रनों की पारी खेली और आउट हो गये. शिखर धवन और अजिंक्‍य रहाणे अंत तक आउट नहीं हुए. धवन ने 46 गेंद पर 46 रन की पारी खेली. जिसमें उन्‍होंने 5 चौके और एक छक्‍का लगाया. अजिंक्‍य रहाणे 24 गेंद पर 22 रन बनाकर नॉटआउट रहे. रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आज यहां चार ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिये जिससे भारत तीसरे और निर्णायक ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 18 ओवर में 82 रन पर ढेर करने में सफल रहा जो मेहमान टीम का इस प्रारुप में न्यूनतम स्कोर है.

भारतीय गेंदबाज शुरू से ही हावी हो गये थे. आलम यह रहा कि श्रीलंका के केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें दासुन शनाका ने सर्वाधिक 19 रन बनाये. अश्विन के अलावा भारत की तरफ से सुरेश रैना ने दो ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिये. जसप्रीत बमराह, रविंद्र जडेजा और आशीष नेहरा ने भी एक- एक विकेट हासिल किया. श्रीलंका का यह टी20 में न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 87 रन था जो उसने 2010 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में बनाया था. यह कुल चौथा अवसर है जबकि श्रीलंकाई टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंच पायी. महेंद्र सिंह धोनी ने टास जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और फिर अपने तुरुप के इक्के अश्विन से गेंदबाजी का आगाज कराया. इस आफ स्पिनर ने अपनी लूप और फ्लाइट से श्रीलंकाई शीर्ष क्रम को तहस नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने पहले ओवर में निरोशन डिकवेला (एक) को खूबसूरत गेंद पर स्टंप आउट कराया और फिर तिलकरत्ने दिलशान (एक) को पगबाधा आउट करके श्रीलंकाई खेमे में सनसनी फैला दी. अश्विन ने अपने अगले ओवर में कप्तान दिनेश चंदीमल (आठ) को ललचाकर आसान कैच देने के लिये मजबूर किया. चंदीमल ने इससे पहले ओवर में नेहरा पर दो चौके लगाये थे. अपना पहला मैच खेल रहे असेला गुणरत्ने (चार) को भी अश्विन ने कडा सबक सिखाया, जिन्होंने फ्लिक करने के प्रयास में लेग स्लिप में खडे रैना को कैच दिया. अश्विन के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले नेहरा ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मिलिंदा श्रीवर्धने (चार) की गिल्लियां बिखेरकर स्कोर पांच विकेट पर 21 रन कर दिया. सीकुगे प्रसन्ना ने आते ही नेहरा पर दो चौके लगाये जबकि उनके साथ दूसरे छोर पर खडे शनाका ने युवराज सिंह का स्वागत लगातार गेंदों पर दो छक्के जडकर किया. प्रसन्ना के रन आउट होने से हालांकि श्रीलंका की शुरुआती झटकों से उबरने की संभावना समाप्त हो गयी. जडेजा और रैना की स्पिन को खेलना श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं रहा. शनाका ने जडेजा की गेंद थर्डमैन पर खेलने की कोशिश की लेकिन वह उनके बल्ले से लगकर आफ स्टंप पर लग गयी. तिसारा परेरा (20 गेंद पर 12 रन) डेथ ओवरों में लंबे शाट खेल सकते थे लेकिन रैना ने सचित्रा सेनानायके (आठ) और उन्हें तीन गेंद के अंदर पवेलियन भेजकर श्रीलंका की 100 रन की पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म कर दी. टीमें इस प्रकार हैं भारत : एमएस धौनी (कप्तान), धवन, रोहित शर्मा, रहाणे, रैना, युवराज, रवींद्र जडेजा, अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या और हरभजन सिंह. श्रीलंका : चांदीमल (कप्तान), दुष्मंता चामीरा, एन डिकवेला, तिलकरत्ने दिलशान, असेला गुणरत्ने, एस प्रसन्ना, मिलिंदा सिरिवर्धना, तिसारा परेरा, दासुन सनाका, सचित्र सेनानायके और डी फर्नांडो.

Saturday, 30 January 2016

U.P ग्रामीण विकास अधिकारी 3133 रिक्तियां....जल्दी आवेदन करें।

UP Gram Vikas Adhikari Vacancy 2016 Details
No. Of posts : 3133

Post name: Gram Vikas Adhikari (Village Development Officer)

Educational qualification: Candidates must have passed 12th class or its equivalent education from any recognized board and they have valid certificate for CCC issued by DOEACC society.

Age limit : Applicant’s age should be between 18 to 40 years old.

Important dates :

Start date of online registration: 18th January 2016
Last date for submission of online application: 10th February 2016
Last date of payment of fees: 8th February 2016

UP Gram Vikas Adhikari Recruitment 2016 Online Application Started:

Interested applicants will be able for apply through online from 18th Janaury 2016 and they must be apply for this UP VDO Recruitment 2016 without waiting for the last date. Last date to apply for UP Gram Vikar Adhikari vacancy 2016 is 10th February 2016. You may follow the given process of apply online for UP Village Development officer recruitment 2016.

Open the website i.e. upsssc.gov.in.
Go to on important news & alerts section.
Choose vacancies in which applied.
Read advertisement notice and go back on home page.
Select online registration link and fill form.
Examination Charges: Candidates have to pay Rs 185/- of application fees for general/OBC, Rs 95/- for SC/ST category candidates and Rs 25/- for PWD.

UP VDO Vacancies 2016 Notification

Click here- Online Apply (Available Now)

Selection criteria: The final selection of appeared candidates will be made basis on marks obtained in written exam and interview and through these both sessions the final selection will be made.

Wednesday, 6 January 2016

रेलवे में निकली 18252 पदों पर भर्ती । जल्दी क्लिक करें........

RRB requirement 2016 – Apply Online for 18252 Goods Guard, ASM, CA, TA & Other Posts: Government of India, Ministry of Railways, Railway Recruitment Board (RRB) has released notification for the recruitment of 18252 Commercial Apprentice, Traffic Apprentice, Enquiry cum Reservation Clerk, Goods Guard, Junior Accounts Assistant cum Typist, Senior Clerk cum Typist, Assistant Station Master, Traffic Assistant, Senior Time Keeper vacancies in Non Technical Popular Categories (Graduate) of various Zonal Railways/ Production Units on Indian Railways. Eligible candidates may apply online on or before 25-01-2016 by 23:59 P.M. Other details like age limit, educational qualification, selection process, how to apply are given below…

RRB vacancy details :
Total No. Of Posts: 18252
Name of the posts:
1. Commercial Apprentice: 703 Posts
2. Traffic Apprentice: 1645 Posts
3. Enquiry cum Reservation Clerk: 127 Posts
4. Goods Guard: 7591 Posts
5. Junior Accounts Assistant cum Typist: 1205 Posts
6. Senior Clerk cum Typist: 869 Posts
7. Assistant Station Master: 5942 Posts
8. Traffic Assistant: 166 Posts
9. Senior Time Keeper: 04 Posts
Name of the Participating Railway Recruitment Boards:
1. Ahmedabad: 1183 Posts
2. Ajmer: 1088 Posts
3. Allahabad: 2864 Posts
4. Bangalore: 610 Posts
5. Bhopal: 1151 Posts
6. Bhubaneswar: 770 Posts
7. Bilaspur: 302 Posts
8. Chandigarh: 304 Posts
9. Chennai: 976 Posts
10. Gorakhpur: 317 Posts
11. Guwahati: 409 Posts
12. Jammu-Srinagar: 171 Posts
13. Kolkata: 1408
14. Malda: 278 Posts
15. Mumbai: 2296 Posts
16. Muzaffarpur: 464 Posts
17. Patna: 714 Posts
18. Ranchi: 562 Posts
19. Secunderabad: 1618 Posts
20. Siliguri: 279 Posts
21. Thiruvananthapuram: 488 Posts

Age Limit: Candidates age should be between 18-32 years as on 01-01-2016. Age relaxation is applicable 5 years for SC/ ST, 3 years for OBC, 10 years for Pwd (UR), 13 years for PwD (OBC), 15, years for PwD (SC/ ST) candidates & for others as per rules.

Educational Qualification: Candidates should possess Degree from recognized University or its equivalent for post 1 to 4, 7, 8, Degree from recognized University or its equivalent with Typing proficiency in English/ Hindi on Computer for post 5, 6, 9.

Selection Process: Candidates will be selected based on Common Computer Based Test (CBT), Typing Skill Test, Aptitude Test.
Examination Fee: Candidates have to pay Rs. 100/- through Online using internet banking or Debit Cards or through Challan in any branch of SBI/ Computerized Post Office Pay-In-Slip. No fee for SC/ ST/ Ex-servicemen/ Persons with Disability/ Women/ Minorities/ Transgender and Economically Backward Classes with annual income less than Rs. 50000/-.

How to apply: Eligible candidates may apply online through the concerned RRB website on or before 25-01-2016 by 23:59 P.M
Important dates:
Date of Publication & Starting Date for Online Payment of Fee 26-12-2015
Last Date to Apply Online & for Online Payment of Fee 25-01-2016 by 23:59 P.M
Staring Date for Offline Payment of Fee 28-12-2015
Last Date for Reprint of Application 25-01-2016 by 23:59 P.M
Last Date for Offline Payment of Fee 22-01-2016
Tentative Date/ Slot of Common Computer Based Test/ Examination March-May, 2016