विशाखापट्टनम : भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में आठ विकेट से हराकर श्रृंखला पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. भारत की श्रृंखला में यह दूसरी जीत है. भारतीय टीम ने पहले श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपनी घातक गेंदबाजी से परेशान किया और बाद में महज एक विकेट खोकर 83 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने केवल राहित शर्मा का विकेट खोया. राहित शर्मा ने आज मात्र 13 रनों की पारी खेली और आउट हो गये. शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे अंत तक आउट नहीं हुए. धवन ने 46 गेंद पर 46 रन की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया. अजिंक्य रहाणे 24 गेंद पर 22 रन बनाकर नॉटआउट रहे. रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आज यहां चार ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिये जिससे भारत तीसरे और निर्णायक ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 18 ओवर में 82 रन पर ढेर करने में सफल रहा जो मेहमान टीम का इस प्रारुप में न्यूनतम स्कोर है.
भारतीय गेंदबाज शुरू से ही हावी हो गये थे. आलम यह रहा कि श्रीलंका के केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें दासुन शनाका ने सर्वाधिक 19 रन बनाये. अश्विन के अलावा भारत की तरफ से सुरेश रैना ने दो ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिये. जसप्रीत बमराह, रविंद्र जडेजा और आशीष नेहरा ने भी एक- एक विकेट हासिल किया. श्रीलंका का यह टी20 में न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 87 रन था जो उसने 2010 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में बनाया था. यह कुल चौथा अवसर है जबकि श्रीलंकाई टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंच पायी. महेंद्र सिंह धोनी ने टास जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और फिर अपने तुरुप के इक्के अश्विन से गेंदबाजी का आगाज कराया. इस आफ स्पिनर ने अपनी लूप और फ्लाइट से श्रीलंकाई शीर्ष क्रम को तहस नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने पहले ओवर में निरोशन डिकवेला (एक) को खूबसूरत गेंद पर स्टंप आउट कराया और फिर तिलकरत्ने दिलशान (एक) को पगबाधा आउट करके श्रीलंकाई खेमे में सनसनी फैला दी. अश्विन ने अपने अगले ओवर में कप्तान दिनेश चंदीमल (आठ) को ललचाकर आसान कैच देने के लिये मजबूर किया. चंदीमल ने इससे पहले ओवर में नेहरा पर दो चौके लगाये थे. अपना पहला मैच खेल रहे असेला गुणरत्ने (चार) को भी अश्विन ने कडा सबक सिखाया, जिन्होंने फ्लिक करने के प्रयास में लेग स्लिप में खडे रैना को कैच दिया. अश्विन के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले नेहरा ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मिलिंदा श्रीवर्धने (चार) की गिल्लियां बिखेरकर स्कोर पांच विकेट पर 21 रन कर दिया. सीकुगे प्रसन्ना ने आते ही नेहरा पर दो चौके लगाये जबकि उनके साथ दूसरे छोर पर खडे शनाका ने युवराज सिंह का स्वागत लगातार गेंदों पर दो छक्के जडकर किया. प्रसन्ना के रन आउट होने से हालांकि श्रीलंका की शुरुआती झटकों से उबरने की संभावना समाप्त हो गयी. जडेजा और रैना की स्पिन को खेलना श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं रहा. शनाका ने जडेजा की गेंद थर्डमैन पर खेलने की कोशिश की लेकिन वह उनके बल्ले से लगकर आफ स्टंप पर लग गयी. तिसारा परेरा (20 गेंद पर 12 रन) डेथ ओवरों में लंबे शाट खेल सकते थे लेकिन रैना ने सचित्रा सेनानायके (आठ) और उन्हें तीन गेंद के अंदर पवेलियन भेजकर श्रीलंका की 100 रन की पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म कर दी. टीमें इस प्रकार हैं भारत : एमएस धौनी (कप्तान), धवन, रोहित शर्मा, रहाणे, रैना, युवराज, रवींद्र जडेजा, अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या और हरभजन सिंह. श्रीलंका : चांदीमल (कप्तान), दुष्मंता चामीरा, एन डिकवेला, तिलकरत्ने दिलशान, असेला गुणरत्ने, एस प्रसन्ना, मिलिंदा सिरिवर्धना, तिसारा परेरा, दासुन सनाका, सचित्र सेनानायके और डी फर्नांडो.